नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में पीएम उषा मेरु के तहत सॉफ्ट कम्पोनेंट इक्विटी एंड इन्क्लूसिविटी विषय पर ज्ञानोत्पादन एवं उसके उपभोग में लैंगिक समता एवं समावेशन पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लैंगिक समानता और समावेशन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।सोमवार को हर्मिटेज स्थित बुरांश सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. नीता बोरा शर्मा व प्रो. भीमा मनराल ने कहा कि ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुभव, शोध, विचार और संवाद से निर्मित होता है। कहा, समाज में जेंडर इक्विटी और समावेशन स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. चंद्रकला रावत ने कहा कि शिक...