डीएसबी परिसर में एमए विमेन स्टडी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर में महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत एमए विमेन स्टडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।महिला अध्ययन केंद्र की संचालक डॉ. किरण तिवारी ने बताया कि एमए विमेन स्टडी एक अंतरविषयक पाठ्यक्रम है, जिसमें लिंग, समाज, विकास और समानता से जुड़े विषयों का अध्ययन कराया जाता है। यह पाठ्यक्रम महिलाओं, लिंग और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर आलोचनात्मक सोच, शोध और व्यावहारिक समझ को विकसित करने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को लिंग समानता और सामाजिक परिवर्तन पर आधारित अध्ययन, इंटरैक्टिव लर्निंग, फील्ड एक्सपोजर, शोध, प्रोजेक्ट तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.