नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य संकाय की ओर से बीकॉम, बीए और बीएससी छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों ने को-करिकुलर विषय के रूप में स्वामी विवेकानंद अध्ययन का चयन किया है, वे अपना असाइनमेंट निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से जमा करें। जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 और 19 मई को बीए छठे सेमेस्टर, 20 मई को बीकॉम छठे सेमेस्टर, 21 मई को बीएससी गणित वर्ग तथा 22 मई को बीएससी बायो ग्रुप के छात्र-छात्राएं अपने असाइनमेंट जमा करेंगे। संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों पर समय से असाइनमेंट जमा करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 22 तक पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन यह भी पढ़ें- UGC NET : यूजीसी नेट आवेदन के...