डीएसबी परिसर की चुनावी आमसभा में प्रत्याशियों ने रखे मुद्दे और वादे
नैनीताल, सितम्बर 28 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव से पूर्व सोमवार को चुनावी आमसभा आयोजित की गई। विभिन्न पदों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकालकर परिसर पहुंचे। आमसभा में प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं के समक्ष छात्रों के मुद्दे और जीतने पर उनकी प्राथमिकताओं को बेबाकी से रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता परिसर के पुस्तकालय में पर्याप्त किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2021 से इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत पर वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पूर्व छात्र नेताओं पर छात्रसंघ की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह छात्र संघ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.