नैनीताल, सितम्बर 15 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनावी इतिहास में एनएसयूआई की उपस्थिति लगभग न के बराबर है। जबकि कई डिग्री कॉलेजों में अक्सर छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। बीते साल तो एनएसयूआई ने अपना अध्यक्ष प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतारना जरूरी नहीं समझा।कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार, 2025 के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर काले झंडे के प्रत्याशी करन सती को अपना समर्थन दिया। करन सती 1466 वोट पाकर जीते। 2024 में सेमेस्टर लेट और कोर्स अधूरा होने के कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ। 2023 में एबीवीपी के उत्कर्ष बिष्ट 1118 वोट से जीते। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने एनएसयूआई पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया 2020 से 2022 तक कोरोना संक्रमण काल के दौरान छात्रसंघ चुनाव नहीं हो ...