नैनीताल, जुलाई 15 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के एनसीसी नौसेना विंग के कैडेटों ने अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में दो स्वर्ण समेत चार पदक अपने नाम किए। शिविर महाराष्ट्र के लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय शिविर में देशभर के एनसीसी निदेशालयों से चयनित 612 कैडेटों ने प्रतिभाग किया।एनसीसी अधिकारी प्रो. (लेफ्टिनेंट) रीतेश साह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कैडेट प्रियांशु आर्य ने सी मैन शिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, कैडेट आरोही चौधरी ने सर्विस सब्जेक्ट परीक्षा में स्वर्ण पदक, कैडेट मानवी सनवाल ने सर्विस सब्जेक्ट परीक्षा में रजत पदक व कैडेट गौरव जनौटी ने क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- डीएसबी में आज जारी होगी पहली मेरिट, 17 से मिलेंगे दाखिले बताया कि शिविर के दौरान कैडेटों ने ...