छपरा, जून 21 -- मशरक । मशरक थाना क्षेत्र के चांदबरवा गांव निवासी अभिषेक कुमार ने 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग की अंतिम परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 371 वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन उप पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुआ है। अभिषेक कुमार चांदबरवा गांव के प्रमोद कुमार बैठा के पुत्र एवं स्वर्गीय चन्द्रमा बैठा के परपौत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ब्रजकिशोर किंडरगार्डेन स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनकी इस सफलता पर दादा अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवकर्मा बैठा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- बांका: 70वीं बीपीएससी में अभिषेक कुमार बने एसडीएम अनुराग आनंद की सफलता मांझी के अनुर...