रांची, मार्च 26 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को खलारी डीएसपी आर एन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव, बरौदी, उरूगुट्टू, पतरातू, सोबा, हेसलपिरी और बंसरी सहित विभिन्न गांवों में जुलूस मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान डीएसपी ने रामनवमी के अवसर पर उरूगुट्टू, बरौदी और ठाकुरगांव में लगने वाले मेला स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर डीएसपी ने कहा कि पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुनि दिलीप कुमार, विनय यादव, पुअनि सुरेश दास, प्रधान किस्कु सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हिंदी...