रांची, जून 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने शुक्रवार को सिकिदिरी थाना परिसर में पौधरोपण किया। उनके साथ थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने भी फलदार पौधरोपण किया। डीएसपी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में अपने जन्मदिन पर एक पौधा अनिवार्य रुप से लगाना और उसकी देख-रेख करनी चाहिए। आज ग्लोबल वार्मिंग से बचने का एक मात्र उपाय पौधरोपण करना है। पौधे और मानव एक दूसरे के पूरक है। इस दौरान एसआई सुधीर सिंह, वरुण हजाम, एएसआई बाबूलाल टूड्डू, बासिल केरकेट्टा, रंजीत कुमार, विजय बेदिया, प्रदीप नायक, संगीता कुमारी ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाई। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में पौधरोपण यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर मढ़ौरा में चला पौधरोपण अभियान यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्...