डीएसपी ने ग्राहक बन तीन अवैध लॉटरी धंधेबाज को पकड़ा
मधुबनी, जून 10 -- जयनगर,एक संवाददाता। डीएसपी सदानंद कुमार ने बुधवार की सुबह स्टेशन रोड से सिविल ड्रेस में नाटकीय ढ़ग से तीन अवैध लॉटरी के कारोबारी को पकड़ा। जिसे थाना को सुपुर्द कर दिया। डीएसपी के इस नाटकीय अंदाज से थोड़ी देर के लिए लोग हतप्रभ हो गये। वे गुप्त सुचना पर चाय दुकान पर सादे वेश पहुंचे। जहां लॉटरी बेचने वाले पहले से ही बैठे थे। डीएसपी ने लॉटरी का ग्राहक बनकर तीन अवैध लॉटरी बेचने वालो को पकड़ा। डीएसपी ने बताया कि थौक लॉटरी के कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि इस क्षेत्र में अवैध लॉटरी बिक्री पर लगाम लग सके। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर तीन लोगों पर एफआईआर उन्होंने सपना बेचने वालो से सावधान होने की नसीहत दिया। ताकि लोग अपने गाढ़ी कमाई के रूपये को बर्बाद होने से बच सके। थानाध्यक्ष अभित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अवैध लॉटरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.