सराईकेला, मई 22 -- सरायकेला। सरायकेला अनुमंडल के नए डीएसपी के रूप में अनुभव भारद्वाज ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है। नवनियुक्त डीएसपी भारद्वाज ने मीडिया से बात करते कहा कि अनुमंडल क्षेत्र से ब्राउन शुगर के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने क्षेत्र में पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- शिवशंकर मरांडी ने बसिया एसडीपीओ का संभाला पदभार आम जनता निडर होकर पुलिस का सहयोग कर सके। बता दें कि इससे पहले अनुभव भारद्वाज रांची में प्रतीक्षा सूची...