पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।किशनगंज के एसडीपीओ रहे गौतम कुमार के पास से बरामद मोबाइल नंबरों को ईओयू की टीम खंगाल रही है। खासकर दो मोबाइल नंबरों पर टीम की खास पड़ताल चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि ये दोनों मोबाइल नंबर डीएसपी के कारनामों का काफी हद तक राजफाश करेंगे। जमीन एवं वाहनों के साथ ईओयू की टीम कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के नाम से आवंटित दो मोबाइल नंबरों के सत्यापन में जुटी है। टीम को इस बात की जानकारी मिली थी कि डीएसपी सरकारी एवं अपने नाम के पर्सनल मोबाइल नंबरों के अलावा दूसरे व्यक्ति के नाम से आवंटित दो मोबाइल नंबरों का भी उपयोग करते थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों नंबर ईओयू की टीम को हाथ लगे हैं। टीम इस बात की तफ्तीश में लगी है कि वाकई इन दोनों नंबरों का उपयोग डीएसपी कर भी रहे थे कि नहीं। अगर इन दोनों...