रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के कुलपति और रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के प्रभारी कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न संकायों के डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध संबंधी विषयों पर विस्तृत विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. डीके सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण की पारंपरिक प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों को सुझाव दिया कि वे कक्षा शिक्षण के दौरान अकादमिक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.