रांची, अगस्त 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), में चार वर्षीय बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया जारी है। यह एक आधुनिक और रोजगारोन्मुख स्नातक तकनीकी पाठ्यक्रम है, जो विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स व उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सुदृढ़ ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करता है। इस पाठ्यक्रम के बाद विद्यार्थी चिप डिजाइन, 5जी तकनीक, इलेक्ट्रिक ह्विकल्स, पीसीबी डिज़ाइनिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एम्बेडेड सिस्टम्स और अन्य हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर क्षेत्रों में उत्कृष्ट रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसरो, डीआरडीओ सहित विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी रोजगार की संभावनाएं उपलब्ध हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 12वीं (विज्ञान संकाय) में न्यूनतम 45 प्र...