रांची, जुलाई 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), परिसर में वर्षों से बंद पड़ी कैंटीन को पुनः संचालित करने व कैंटीन का मासिक किराया कम करने की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुलपति प्रो. राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि विश्वविद्यालय के पुराने भवन परिसर और प्रशासनिक भवन के समक्ष स्थित कैंटीन वर्ष 2022 से बंद है। इसके कारण छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों व केंद्रीय पुस्तकालय में अध्ययन करनेवाले विद्यार्थियों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ता है, जिससे उनका समय व अध्ययन प्रभावित होता है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि कैंटीन बंद होने का मुख्य कारण उसका अत्यधिक मासिक किराया है। कुलपति से मांग की गई कि कैंटीन का मासिक किराया घटाकर 15 से 20 ह...