रांची, फरवरी 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। डीएसपीएमयू के शिक्षकेतर कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। विवि के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को भी काला बिल्ला लगाकर कलमबंद आंदोलन जारी रखा। कर्मचारियों के आंदोलन का यह दूसरा दिन था। विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मचारी मोडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रशन (एमएसीपी) योजना का लंबित लाभ देने की मांग कर रहे हैं। जबकि, अनुबंधकर्मी अपने सेवाविस्तार की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि आंदोलन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीसरे दिन से आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी कार्य नहीं करने दिया जाएगा, ताकि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने को बाध्य हो। दूसरे दिन विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ वार्ता आयोजित की गई, लेकिन वार्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.