रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। डीएसपीएमयू में एसीपी-एमएसीपी भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार भी जारी रहा। संघ के उपाध्यक्ष महावीर मुंडा के नेतृत्व में शिक्षकेतर कर्मियों ने हाथों में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारों वाली तख्तियां लहराईं। विरोध प्रदर्शन के कारण विश्वविद्यालय परिसर में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। अधिकांश विभाग स्वतः बंद रहे। कर्मचारी संघ का कहना है कि एसीपी-एमएसीपी भुगतान की मांग लंबे समय से लंबित है। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक लंबित भुगतान को लेकर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में बुधवार को भी कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन जारी रखेंगे।विरोध प्रदर्शन में महावीर मुंडा, मंगल उरांव, शैलेंद्र कुमार, उदय प्रसाद, संतोष कुमार, रेतेंद्र सिंह, अश्...