रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के एनसीसी कैडेटों को गुरुवार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। अंडर ऑफिसर नवनीत कुमार ने मॉरीशस में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (10-20 मार्च) में बिहार-झारखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र कैडेट के रूप में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शुभम कुमार ने दिल्ली के गणतंत्र दिवस शिविर में सहभागिता की। दीपक उरांव ने वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन में अपनी जीवटता का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त, प्रकाश उरांव, सुचिता कच्छप और रितीक मुंडा ने चेन्नई में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन किया। कुलपति ने सभी कैडेटों की सराहना करते हुए उनके उज्ज...