डीएसपीएमयू में आज अवकाश, परीक्षाएं स्थगित
रांची, सितम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, 7 सितंबर को विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। उक्त तिथि को निर्धारित परीक्षाओं के आयोजन की आगामी तिथि की सूचना विश्वविद्यालय की ओर से अलग से जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह का गेट पास वितरण अब कल यह भी पढ़ें- कल एसआईआर के तहत निर्धारित दावा-आपत्ति की सुनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.