रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के यूजी छात्रावास संख्या-1 का निरीक्षण किया। आवासीय सुविधाओं पर विद्यार्थियों से जानकारी ली। मूलभूत आवश्यकताओं का हाल जाना और बिजली, पानी और कॉमन रूम से संबंधित आवश्यकताओं को सूचीबद्ध करते हुए त्वरित निष्पादन की बात कही। कुलपति ने कहा कि तत्कालीन रांची कॉलेज और अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का अतीत गौरवशाली रहा है। यहां के विद्यार्थियों ने न सिर्फ देश, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान का नाम रोशन किया है।उन्होंने विद्यार्थियों से इस परंपरा को आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि विवि इसमें पूरा सहयोग करेगा। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक डॉ राजेश सिंह और विद्यार्थी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.