रांची, अगस्त 29 -- रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की शिक्षिका डॉ. आंचल कुमारी ने यूजीसी-नेट जून में कंप्यूटर साइंस विषय से सफलता हासिल की है। इसी विवि से स्नातक, स्नातकोत्तर और 27 वर्ष की आयु में पीएचडी पूरी करने वाली डॉ. आंचल पूर्व में एमसीए टॉपर रह चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। पतरातू की रहने वाली डॉ. आंचल का शोध डॉ. संजय कुमार और डॉ. राजेंद्र कुमार महतो के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. आईएन साहू, डॉ. राहुल देव साह सहित शिक्षकों ने बधाई दी। ------------ यह भी पढ़ें- UGC NET Result 2026 OUT, Link : यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी, कितने हुए पासप्रमुख उपलब्धियां रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद ...