रांची, जुलाई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएसपीएमयू के विभिन्न पारंपरिक और व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए शनिवार को प्रथम औपबंधिक प्रवेश सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई। इसके आधार पर विश्वविद्यालय प्रारंभिक चरण में दो काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत नामांकन लेगा। प्रथम नामांकन सह परामर्श की तिथि 13 से 15 जुलाई तक निर्धारित है। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग सह नामांकन प्रक्रिया 20 से 23 तक विभागवार आयोजित की जाएगी। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रथम औपबंधिक प्रवेश सूची में शामिल हैं, उनके लिए यह अनिवार्य होगा कि वे नामांकन के लिए इन निर्धारित तिथियों के मध्य अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ प्रक्रिया को पूरा करें। प्रमाणपत्र सत्यापन 28-29 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में किए जाएंगे। आईटी इंचार्ज डॉ अनुपम ...