रांची, मई 26 -- रांची, विशेष संवादददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में चार वर्षीय स्नातक रेगुलर व वोकेशनल पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई से शुरू होगी। छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल https://universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सोमवार को अधिसूचित कर दिया गया। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न विभागों की पहली मेधा सूची 26 जून को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक संपन्न कर ली जाएगी। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू वहीं, नए श...