रांची, फरवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अब्बास और सचिव डॉ. अशोक नाग ने कुलपति से होली पूर्व वेतन भुगतान का आग्रह किया है। संघ ने विश्वविद्यालय में जारी कर्मचारियों के कलमबंद आंदोलन में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की। सुझाव दिया कि वर्तमान में आंतरिक कोष से भुगतान कर बाद में उसे समायोजित किया जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को त्योहार में वित्तीय कठिनाई न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...