धनबाद, मई 26 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद में अब डीन स्टूडेंट वेलफेयर व सीसीडीसी का पद समाप्त कर दिया गया है। इन पदों को समाप्त करते हुए विश्वविद्यालय में कई नए पद स्वीकृत किए गए हैं। विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक समेत अन्य गैरशैक्षणिक कार्यों के लिए निदेशक के 18 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 में दी गई है। राज्य सरकार ने इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पिछले दिनों रांची में वीसी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर विश्वविद्यालय के अधिकारियों व प्राचार्यों को नए अधिनियम से संबंधित जानकारी दी गई। गजट नोटेफिकेशन के अनुसार अब डीन एकेडमिक अफेयर्स व डीन ऑफ फैकल्टी नए पद होंगे। यही नहीं 16 निदेशक के पद भी सृजित किए गए हैं। इन निदेशकों के जिम्मे विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्य...