जौनपुर, सितम्बर 29 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के लिए गर्व का क्षण है। महाविद्यालय के छात्र शशांक यादव का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के डीएसटी इंस्पायर फेलोशिप में हुआ है। शशांक यादव डॉ. संजय यादव व मंजू यादव निवासी खुटहना मझगवां कला के पुत्र हैं। शशांक ने अपनी प्राइमरी से लेकर परास्नातक तक की पूरी शिक्षा कुटीर महाविद्यालय, चक्के से ही प्राप्त की है। एक ही संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत सरकार की प्रतिष्ठित फेलोशिप हासिल करना महाविद्यालय के शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है। फेलोशिप के तहत उन्हें 5 वर्षों तक पीएचडी शोध के लिए भारत सरकार द्वारा फेलोशिप व शोध अनुदान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नेशनल लॉ स्कूल ने ग्रेजुएट से पोस्टडॉक्टोरल तक के लिए निकाली फैलोशिप, हर ...