सहारनपुर, जुलाई 3 -- सहारनपुर। हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने की कथित साजिश, धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने के आरोप में सरसावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता मुनेश रानी की शिकायत पर डीआईजी सहारनपुर के निर्देश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हापुड़ की DSO सीमा चौधरी कौन हैं? मां ने PCS बेटी पर लगाए धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप; FIRआरोपियों पर गंभीर आरोप सरसावा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी पत्नी महीपाल ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री एवं वर्तमान में हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात सीमा चौधरी ने संजीव कुमार चौधरी पुत्र हरीप्रकाश चौधरी निवासी मीरपुर सीतापुर, राजेंद्र राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मीरपुरा थाना...