अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया, संवाददाता कुसियारगांव स्थित जैव विविधता पार्क में जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश कुमार पासवान ने की। दी गई जानकारी के मुताबिक जिसमें संघ के पदधारकों के अवकाश और स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए पदों पर बैठक में नए पदधारक मनोनीत किए गए। बैठक को लेकर जानकारी देते हुए संघ के प्रभारी पदाधिकारी सह अध्यक्ष विजय कुमार रजक ने बताया कि डीएसओ दिनेश कुमार पासवान और अररिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो रामदयाल पासवान को उपाध्यक्ष, सेवानिवृत प्राध्यापक विद्यानंद पासवान को आमंत्रित उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि संयुक्त सचिव पद पर सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ अज्ञेय पुष्प, पलासी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आशीष कुमार पासवान, प्राध्यापक प्रो. डॉ ब्रजकिशोर राम को सचिव, वरीय उप ...