दुमका, मई 25 -- डीएसओ ने रामगढ़ गोदाम का किया औचक निरीक्षण रामगढ़, प्रतिनिधि।रविवार को जिला उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर ने रामगढ़ ब्लॉक परिसर में स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया। बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर ने बताया की चावल की गुणवत्ता व अन्य सभी खाद्यान्नों की जांच की गई। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी खाद्यान्नों की जांच एक-एक करके किया गया तथा जांच के क्रम में सभी खाद्यान्नों की गुणवत्ता सही पाया गया। गोदाम के निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष कुमार, गोदाम प्रबंधक राजेंद्र मंडल, डीएसडी व अन्य उपस्थित थे।फोटो यह भी पढ़ें- डीएसओ ने रामगढ़ गोदाम का औचक निरीक्षण किया संख्या 37 गोदाम का निरीक्षण करते जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर...