पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर। डीएसओ प्रमोद कुमार ने शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों एवं राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों का औचक निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभुकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएसओ ने चैनपुर प्रखंड के पीडीएस विक्रेता अनिरुद्ध प्रसाद तथा सदर मेदिनीनगर प्रखंड के विक्रेता राजा कुमार गुप्ता की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्न स्टॉक, वितरण पंजी, ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण, लाभुकों के बीच नमक, चना दाल, धोती, साड़ी एवं लुंगी वितरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। दोनों विक्रेताओं को प्रतिदिन दुकान की साफ-सफाई बनाए रखन...