अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया-रानीगंज मार्ग स्थित बिजली कार्यालय के समीप शिवपुरी सड़क पर मंगलवार की सुबह जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सरकारी वाहन के धक्के से बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना के समय वाहन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नहीं थे।घायल मजदूर अररिया प्रखंड के रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के डमहैली वार्ड संख्या तीन का रहनेवाला मो सैफुल है।मो सैफुल टाइल्स मार्बल मिस्त्री हैं।रोज की तरह वह काम पर मोटरसाइकिल से निकले थे। घटना के बाद घायल का इलाज शहर के एक निजी चिकिसक के क्लिनिक में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।इस यह भी पढ़ें- सुपौल : कार की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर, नेपाल रेफर मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गाड़ी चालक सोमवार शाम से ही गाड़ी लेकर कही...