बागपत, जून 3 -- बागपत। राशन डीलर से रिश्वत लेने के मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी और एआरओ की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोपी अधिकारियों के मोबाइल में मिली कॉल डिटेल के बाद मंगलवार को विजिलेंस टीम बागपत पहुंची। टीम ने आपूर्ति विभाग के कार्यालय में लिपिकों से पूछताछ की। कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि दोनों लिपिकों की कॉल डिटेल घटना वाले दिन अधिकारियों के मोबाइल में मिली, जिसके बाद विजिलेंस ने उनसे पूछताछ की। दरअसल, बालैनी क्षेत्र के बुढसैनी गांव निवासी नरेंद्र सिंह को राशन की दुकान आवंटित है। नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि गत माह जैसे ही राशन आया जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और एआरओ जोगेंद्र कुमार उससे कमीशन मांगने लगे थे। उसने कमीशन नहीं दिया तो गत पांच अप्रैल को वे उसकी दुकान प...