डीएसए मैदान में नेपाली मजदूरों के बीच मारपीट
नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल। डीएसए मैदान में गुरुवार सुबह नेपाली मजदूरों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों का चालान किया है। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि सुबह डीएसए मैदान में नेपाली मजदूरों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ फिर उनमें मारपीट हो गई। इस दौरान नवीन बहादुर घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने अयारपाटा निवासी अर्जुन, जगदीश बहादुर और धामपुर क्षेत्र निवासी नेत्र सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.