नैनीताल, जून 15 -- नैनीताल। डीएसए कार पार्किंग और खेल मैदान के बीच स्थित गेट के सामने कार खड़ी करने को लेकर सोमवार को पर्यटक और पार्किंग संचालक के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, आगरा से आए एक पर्यटक ने अपनी कार खेल मैदान के गेट के सामने खड़ी कर दी, जिससे वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक बाधित रही। पर्यटक के लौटने पर पार्किंग संचालक ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पर्यटक चालक की गलती सामने आई। यह भी पढ़ें- खराब वीडियो गेम को लेकर पर्यटक और दुकानदार में विवाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...