उन्नाव, जून 18 -- शुक्लागंज। 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व के साथ नगर में भी भव्यता से मनाया जायेगा। योग दिवस पर राजधानी मार्ग स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग होगा। इसके लिये अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह जानकारी गुरुवार को राजधानी मार्ग स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में प्रेस वार्ता के दौरान पतंजलि योग समिति के योगाचार्य उमाशंकर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि योग दिवस के दिन विद्यालय प्रांगण में सैकड़ों लोग सामूहिक योग करेंगे। योग करने के लिये नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह साढ़े पांच बजे बजे से सुबह आठ बजे के बीच चलने वाली योग कक्षाओं के सभी योग साधक और योग करने वाले लोग भारी संख्या में प्राणायाम, व्यायाम करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर ...