जमुई, अप्रैल 20 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा स्थित मुंगेर विवि के अंगीभूत डीएसएम कालेज के प्रांगण में व कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वाधान में सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। 20 से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक चलने वाले एनएसएस के उक्त विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजफर शम्शी ने किया। प्राचार्य के संरक्षण एवं एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शाहिद अख्तर अंसारी के पर्यवेक्षण में परवान चढ़ने वाले उक्त विशेष शिविर के शुभारंभ के मौके पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं से लेकर छात्र-छात्राएं सभी सहभागी बने थे। उद्घाटन कार्यक्त्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्त्रम के दौरान मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा प्रो.रूबी सिंह ने किया। मौके पर ...