धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा ने डीएसई आयुष कुमार से नियमानुसार परिवहन भत्ते के भुगतान की मांग की। मिर्धा ने कहा कि नगर निगम की आठ किलोमीटर की परिधि में स्थित विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों को शहरी दर पर मकान किराया भत्ता मिलता है। इन शिक्षकों को नियमानुसार परिवहन भत्ता देने की मांग की गई है। डीएसई ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...