बोकारो, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जन्मदिन को मनाया गया l विद्यालय के गणित विभाग की ओर से मैथ्स मैजिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा पांचवीं के चारों सदन दयानन्द सदन, हंसराज सदन, विवेकानंद सदन और श्रद्धानंद सदन के बच्चों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया l प्रतियोगिता चार राउंड में किए गए l जिनमें देखो पहचानो, अंक पज़्जल , गणित पींगों, मैथ्स एडवेंचर आदि को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया l विद्यालय के शिक्षक बी के झा ने गणित के जादूगर एस रामानुजन के जीवन चरित्र को बताया। प्रतियोगिता का परिणाम में विवेकानंद सदन प्रथम, श्रद्धानंद सदन ,द्वितीय, दयानन्द सदन ,तृतीय व हंसराज सदन चतुर्थ स्थान पर रहे l ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.