बोकारो, मई 8 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में मातृ दिवस का आयोजन शुक्रवार को मनाया गया। पूरा विद्यालय मातृ प्रेम, सम्मान और संवेदनाओं से सराबोर दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, आदर व कृतज्ञता प्रकट करने हेतु मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट, चास जया कुमारी , डॉ. पिंकी कुमारी ,अभिभावकों व विद्यालय की प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के बालवाटिका के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मुझे इस दुनिया में लाया गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा पहली की छात्राओं आसफी, सफीना, वंशिका, दिशिका, पीहू, सुष्मिता, अवंतिका व मिस्टी ने खुशियों के दिन आया गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित माताओं को भावुक कर...