बोकारो, मई 4 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रूट्स-वेजिटेबल डेकोरेशन व समर ड्रिंक प्रिपरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों सदन दयानंद सदन, हंसराज, विवेकानंद सदन और श्रद्धानंद सदन के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, टमाटर, सेब, अंगूर, गाजर आदि फलों व सब्जियों से आकर्षक सजावट कर सभी का मन मोह लिया। वहीं समर ड्रिंक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आम जूस,आम पन्ना, टंगी लेमोनेड, पिंक पंच, लस्सी, बादाम शेक, ड्राई फ्रूट जूस जैसे पौष्टिक व ताजगी भरे पेय तैयार कर प्रस्तुत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.