डीएवी 6 की पायल प्रिया एनआईएफटी में किया शानदार सफलता
बोकारो, जून 6 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 की मेधावी छात्रा पायल प्रिया ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी 2026 की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करते हुए ऑल इंडिया रैंक155 व जनरल कैटेगरी रैंक 126 प्राप्त की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने विद्यालय, अभिभावकों व पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पायल की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पायल पूर्व में विद्यालय की दसवीं कक्षा की टॉपर रह चुकी हैं तथा जिले की शीर्ष प्रतिभाओं में भी अपना स्थान बना चुकी हैं। विद्यालय प्रभारी बी के झा ने पायल को बधाई देते हुए कहा सफलता कभी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रतिफल होती है। उन्होंने कहा पायल ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.