बोकारो, जून 5 -- बोकारो प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्राचार्य एस.के. मिश्रा, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने मानव अस्तित्व के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर बेड़ो में पौधरोपण अभियान उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसक...