बोकारो, मार्च 21 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4‌ ने शहर में अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों और बहुमुखी उपलब्धियों से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। अब नवीनतम सत्र 2026-27 में अपनी शिक्षार्थियों के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण और बहुआयामी योजना लेकर आ रहा है। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा विद्यालय के अनुभवी व समर्पित शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन द्वारा छात्रों का सर्वांगीण विकास ही संस्थान का मूल उद्देश्य है। नए सत्र में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी सुदृढ़ तैयारी कराई जाएगी और अनुभवी आईआईटियन शिक्षकों द्वारा उन्हें यह सुविधा प्रदान की जाएगी। नव शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 मार्च को विद्यालय परिसर में किया जाएगा। ...