बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4 में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन व यौवनावस्था प्रशिक्षण विषय पर निर्गत सीबीएसई प्रपत्र के अनुसार स्कूल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए गए। जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन व बालिकाओं के पोषण पर परिचर्चा की गई। परिचर्चा सत्र का संचालन झारखंड सरकार में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीना कुमारी ने किया। जिनके साथ सीएचओ डॉ. ललिता तिर्की व डॉ. दीप्ति नेहा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मासिक धर्म स्वास्थ्य, किशोर परामर्श व सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। परिचर्चा में विद्यालयों की आधारभूत संरचना में बालिकाओं के लिए पृथक व स्वच्छ शौचालय का प्रबंध,बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता,उचित कचरा प्रबंधन,मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.