डीएवी 4 ने वरिष्ठ शिक्षक देवानंद सिन्हा को दी विदाई
बोकारो, जून 30 -- डीएवी 4 के वरीय शिक्षक देवानंद सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके 33 वर्षों के समर्पित, अनुकरणीय व उत्कृष्ट सेवाकाल को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। उन्होंने भौतिकी विभागाध्यक्ष, परीक्षा प्रभारी, सीबीएसई कक्षा 10 व 12 बोर्ड परीक्षाओं के विद्यालयीय प्रभारी व सीसीएन प्रभारी के रूप में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। श्री सिन्हा एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट खिलाड़ी और संगीत साधक थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा देवानंद सिन्हा ने सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी व प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.