धनबाद, अप्रैल 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के डीएवी 2 विद्यालय का वेतन विवाद को लेकर मंगलवार को जेबीसीसीआई के सदस्य व मजदूर नेता सिद्धार्थ गौतम विद्यालय पहुंचे और प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से मुलाकात की। शिक्षकों व कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन-चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही है। इस पर सिद्धार्थ गौतम ने समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इधर विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर कतरास पुलिस विद्यालय पहुंची और स्थिति की जांच कर सिद्धार्थ गौतम से बातचीत की। मामला सामान्य पाए जाने पर पुलिस वापस लौट गई। इसके बाद सिद्धार्थ गौतम सिजुआ स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचे और विद्यालय से जुड़े विवाद व शिक्षकों की वेतन समस्या पर चर्चा की। सिद्धार्थ गौतम ने कहा ...