बोकारो, फरवरी 7 -- गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं "परीक्षा पे चर्चा" का आयोजन किया गया। शुरुआत वैदिक हवन से की गई। सीसीएल कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं स्वांग कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी सहित सीसीएल के कई अधिकारीगण मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से रंग भर दिया। प्राचार्या डी बनर्जी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन से प्रेरणा लेने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं विद्यार्थियों को "परीक्षा पे चर्चा" भी दिखाया गया, जिसमें परीक्षा के ...