बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीएवी-4 में 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा व सभी शिक्षक वृंद के स्नेहाशीर्वाद व स्नेह वचनों से आयोजन में सम्मिलित सभी विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न व भाव विभोर हो गए। परीक्षा काल के दौरान परीक्षार्थी पूरे धैर्य,संयम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा कक्ष में अपने प्रश्न पत्रों को हल करें इससे संबंधित जरूरी सलाह और उपाय वर्ग शिक्षक व विषय शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों को दिया। ताकि वो अपने हौसलों और लगन को कहीं भी कमजोर न होने दें। सभी विद्यार्थियों ने भी अपने जिज्ञासाओं, शंकाओं और दुविधाओं का निवारण अपने शिक्षक वृंद की सहयोग से किया। साथ ही अपने कैरियर संबंधित जरूरी जानकारियां भी उनसे हासिल की। अंत में कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.