कोडरमा, अगस्त 6 -- कोडरमा। पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में गुरूवार को हिरोशिमा दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि हिरोशिमा और नागासाकी की त्रासदी मानव इतिहास का अत्यंत दुःखद एवं काला अध्याय है। यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि युद्ध केवल विनाश, पीड़ा और मानवता की क्षति लाता है, जबकि शांति, सह-अस्तित्व और सद्भाव ही मानव सभ्यता की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं मार्गदर्शन में विद्यालय की शिक्षिकाएँ वीणा कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी तथा शिक्षक संदीप कुमार, आर. पी. वर्मा और सूर्यकांत मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- हिरोशिमा दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: हिरोशिमा दिवस पर पर्यावरण भारती ने पौधारोपण किया यह भी पढ़ें- ...