चतरा, जनवरी 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा टंडवा में स्काउट एवं गाइड के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत मंगलवार को हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके पूर्व मुख्य अतिथि अभिषेक आनंद डीजीएम (एचआर ), राम रतन महतो ( वरिष्ठ स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक) दीपक कुमार ( स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक), संदीप कुमार( स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक) का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके बाद स्काउट एवं गाइड का ध्वज प्रार्थना एवं झंडा गीत के साथ फहराया गया, जिससे छात्रों में देशभक्ति और सेवा भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्काउट एवं गाइड सदस्यों तथा शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्प झा ने प्रशिक...